जबलपुरः 32 साल 32 शादियां, 33वीं शादी में पुलिस के हत्थे चढ़ी लुटेरी दुल्हन

author-image
Akash Mishra
एडिट
New Update
जबलपुरः 32 साल 32 शादियां, 33वीं शादी में पुलिस के हत्थे चढ़ी लुटेरी दुल्हन

ओपी नेमा, Jabalpur. पुलिस ने एक ऐसी शातिर दुल्हन को गिरफ्तार किया है। जोकि 32 साल तक की उम्र में 32 शादी कर लोगों को लूट चुकी है। इन 32 शादियों में एक शादी नर्मदापुरम और 31 शादियां राजस्थान में की। लेकिन पुलिस ने 33वीं शादी करने के झांसे में लेते हुए इस लुटेरी दुल्हन को गिरफ्तार कर लिया। इश लुटेरी दुल्हन का नाम रीना ठाकुर है, और यह जबलपुर की रहने वाली है। दो दिन पहले राजस्थान के डुंगरपुर की सांगवाड़ा पुलिस ने जबलपुर के सिविक सेंटर से गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस को इसकी एक साल से तलाश थी। उसके खिलाफ 12 दिसंबर 2021 को प्रकाश चंद्र भट्ट निवासी जोधपुरा ने शिकायत दर्ज कराई थी। जुलाई 2021 में एजेंट रमेश ने 5 लाख रुपए लेकर रीना ठाकुर से शादी कराई थी। रीना शादी के 7 दिन तक ससुराल में रही। इसके बाद पति के साथ जबलपुर गई। लौटते समय रास्ते में रीना ने अन्य साथियों को बुलाकर पति से मारपीट करवाई और उनके साथ भाग गई। इसके बाद रीना और परेश ने अपने मोबाइल नंबर बदल लिए थे।



महिला तक ऐसे पहुंची पुलिस



राजस्थान की सांगवाड़ा पुलिस को महिला की एक साल से तलाश थी। पतासाजी में सांगवाड़ा पुलिस को खबर लगी कि लुटेरी दुल्हन जबलपुर में गुड्‌डी बर्मन नाम की महिला के साथ रहती है। गुड्‌डी बर्मन फर्जी शादी कराने का गिरोह संचालित करती है। वह पैसे लेकर लोगों की फर्जी शादी कराती है। गुड्‌डी का नंबर मिलने के बाद सांगवाड़ा पुलिस ने एक आरक्षक भानुप्रताप को ग्राहक बनाकर बातचीत शुरू की। बातचीत के दौरान आरक्षक के पास 8 लड़कियों की फोटो भेजी। इसमें फरार चल रही महिला रीना का भी फोटो था। आरक्षक ने रीना से शादी करने की हामी भरी। गुड्‌डी बर्मन ने भानुप्रताप को जबलपुर के समदड़ीया मॉल के पास मिलने के लिए बुलाया। साथ ही एडवांस में 50 हजार रुपए भी साथ लाने को कहा। आरक्षक भानुप्रताप और आरक्षक वीरेंद्र सिंह आपस में दोस्त बनकर मिलने पहुंचे। महिला टीम कुछ दूर खड़ी रही। इसके बाद गुड्‌डी बर्मन पूजा ठाकुर को लेकर पहुंची। रीना का परिचय उसने काजल चौधरी के तौर पर कराया, बताया कि उसके माता-पिता नहीं हैं। वह मौसी लगती है। इशारा मिलते ही कुछ दूरी पर मौजूद महिला आरक्षकों की टीम ने दोनों को दबोच लिया। 



फर्जी आधार कार्ड से देती थी धोखा



राजस्थान पुलिस ने बताया कि, रीना चौधरी फर्जी अलग-अलग नामों से तैयार आधार कार्ड लगाकर शादी करती थी। यही कारण है कि पुलिस को उस तक पहुंचने में एक साल लग गए। लूटेरी दुल्हन रीना ठाकुर की बजाय उसका असली नाम सीता चौधरी है। वह जबलपुर में गुड्डी उर्फ पूजा बर्मन के पास काम करती है। गुड्डी और पूजा बर्मन ने लूटेरी दुल्हन का गिरोह चला रखा है। उसके पास कुछ और लड़कियां और उनके फर्जी, नाम, पते के आधार कार्ड सहित अन्य कागज बनाकर रखे हैं। ये गिरोह कई राज्यों में एजेंट के माध्यम से फर्जी शादी करवा कर पैसे और गहने लूटकर फरार हो जाती है।



इस गिरोह की सबसे शातिर महिला है रीना



इस गिरोह की सबसे शातिर महिला रीना है। 32 वर्षीय इस महिला की अब तक 32 शादी हो चुकी है। कई मामलों में भंडाफोड़ होने के बाद वो जेल भी जा चुकी है। इसके खिलाफ नर्मदापुरम जिले के पिपरिया थाने में इसी तरह शादी के बाद पैसे-जेवर लेकर भागने का मामले पहले से दर्ज है। इस मामले में भी वह गिरफ्तार हुई थी। वह हर शादी के बाद अधिकतम 7 दिन ही साथ रही है। इसके बाद वह जेवर-पैसे लेकर भाग जाती थी। वह परिवार से अलग रहती है।




 


जबलपुर Madhya Pradesh Rajasthan Jabalpur शादी Bride पुलिस दुल्हन police मध्यप्रदेश Wedding राजस्थान